बीसीसीएल कनकनी पैच-डी परियोजना खान में मिला हीरा, होगी जांच.

धनबाद- धनबाद के लोयाबाद स्थित बीसीसीएल की कोयला खदान में हीरे का टुकड़ा मिला है. जिसके बाद सोमवार को पूरे कोलियरी क्षेत्र में चर्चा का बाजार गरम हो गया है. हालांकि मामले में बीसीसीएल के अधिकारी अनभिग्रता जाहिर की है. बता दें कि बीसीसीएल के सिजुआ एरिया के अंतर्गत कनकनी कोलियरी पैच-डी में वर्तमान में कोयला व ओबी उत्खनन का कार्य चल रहा है. इसी दौरान हीरा मिला है.

रविवार की शाम उत्खनन परियोजना में कोयला चुनने के दौरान एक युवक को हीरे का टुकड़ा मिला है. जो करीब 40-50 कैरेट का बताया जा रहा है. उक्त युवक के द्वारा खींचे गये हीरे का फोटो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गरम है. इसके बाद स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन ने एहतियात उक्त कोलियरी परियोजनाओं में सीआइएसएफ की तैनाती भी कर दी है. हालांकि मामले पर बीसीसीएल के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है. जांच के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रहे हैं.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गिरिडीह में स्कूल बस पलटने से बच्चे हुए घायल, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप !!

गिरिडीह- गिरिडीह के धनवार थाना इलाके के कोडरमा गिरिडीह मेन रोड के कोलडीह गांव में मंगलवार को धनवार…
Read More

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राँची में शुरू हुआ सहेली राइड ऐप।

राँची : झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार तथा प्रशासन अपने स्तर से कारवाई कर रही…
Read More

बेटी दिवस के शुभ अवसर पर वीना सिंह एवं पिया बर्मन बनी भगवा सेना की अध्यक्ष

कचहरी रोड स्थित दुर्गा पुजा महानगर कार्यालय बिहार क्लब में भगवा सेना की एक बैठक भगवा सेना के…
Read More

जहानाबाद पहुंचे उप मुख्यमंत्री, शहर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

जहानाबाद : बिहार के उपमुख्यमंत्री ने तारकिशोर जहानाबाद पहुंचकर जहानाबाद में चल रहे विकास की गतिविधियों पर चर्चा…
Read More

लोहरदगा बड़की चांपी: बारात से लौट रही कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत के बाद 2 घंटे लोहरदगा बड़की चांपी चंदवा सड़क जाम

लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा शंख-लुकैया रोड पर बड़की चाँपी और कुन्दगड़ा गांव सीमा स्थित…