Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

प्रशासन

डीजीपी आज होंगे लखनऊ रवाना, तीन दिवसीय डीजीपी कांफ्रेंस में होंगे शामिल

रांची : झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा आज लखनऊ रवाना होंगे।लखनऊ में 19 नवंबर से 21 नवंबर तक वाले तीन दिवसीय डीजीपी कांफ्रेंस में शामिल होंगे। इस कांफ्रेंस में देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा पर बड़ा प्लान बनने वाला है। डीजीपी कांफ्रेंस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

इस बैठक में प्रधानमंत्री के निर्देशन में विदेशी घुसपैठ को रोकने से लेकर एनजीओ को एफसीआरए के तहत मिलने वाले विदेशी फंड के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी ठोस प्लान बनेगा।

डीजीपी कांफ्रेंस में स्लीपर सेल, साइबर आतंकवाद, एनजीओ को एफसीआरए के तहत मिलने वाले विदेशी फंड के दुरुपयोग, कश्मीर में होने वाली हिंसा को रोकने, राज्यों की सीमा से हो रही मानव, पशु, नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने, देश में होने वाली नक्सल गतिविधियाें को रोकने, जाली नोट की तस्करी पर नकेल, पूर्वोत्तर राज्यों में आए दिन होने वाली हिंसा को रोकन तथा चीन व बांग्लादेश की सीमा पर तैनात सुरक्षा की व्यवस्था आदि पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस बैठक में सभी डीजीपी आपसी समन्वय पर भी विचार-विमर्श करेंगे, ताकि मिल-जुलकर देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बना सकें।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi