डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को दिया निर्देश, वाहनों और संदिग्धों की करें जांच

रांची : झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने क्रिकेट मैच और भारत बंद को लेकर जिले के सभी एसपी को सख्त निर्देश दिया है। डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद 20 नवंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस बंदी को नजर में रखते हुए जिले के सभी एसपी को निर्देश दिया गया है कि वाहनों और संदिग्धों की सघनता से जांच और पूछताछ करें। डीजीपी के आदेश के बाद झारखंड के अंतरराज्यीय बॉर्डर को सील कर दिया गया है।

एक जिले से दूसरे जिले आने जाने वाले सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। डीजीपी के आदेश के बाद जिले के सभी एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि संदेहास्पद लोगों से कड़ाई से पूछताछ करें।

होटल संचालक और लॉज मालिक सत्यापन के बाद ही दें ठहरने की अनुमति

डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि कोई व्यक्ति अगर होटल और लॉज में ठहरने के लिए आ रहे हैं तो होटल संचालक और लॉज मालिक व्यक्ति की सत्यापन के बाद ही ठहरने दें। नीरज सिन्हा ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना होने के बाद दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा और संबंधित इलाके के पुलिस कर्मियों को जवाबदेही देना होगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रांची, 07 अप्रैल झारखंड के सभी जिलों में 16 अप्रैल को पुलिस द्वारा चौथी बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

पुलिस मुख्यालय से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में सभी जिलों…
Read More

भतीजे ने चोरी से बेच दिया बैल, चाचा ने पूछा तो धारदार हथियार से कर दिया हत्या

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के बुंडूबेड़ा में शनिवार की देर रात भतीजा ने आपसी विवाद में चाचा…
Read More

ओडिशा से बिहार जा रही कार में 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

लोहरदगा।पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 168 किलोग्राम अवैध गांजा से लदी एक कार को पकड़ा है। यह…