वारदात को अंजाम देने आए 3 गिरफ्तार, अन्य के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

रांची : खलारी थाना क्षेत्र में पांच की संख्या में आए अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अपराधी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी का नाम अरबाज खान, अमित कुमार और धर्मेंद्र कुमार है। तीनों गिरफ्तार आरोपी रांची के रहने वाले हैं। कल वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि खलारी थाना क्षेत्र में अपराधी किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने एक टीम की गठन कर छापेमारी की। पुलिस को देख दो अपराधी मौका ए वारदात से फरार हो गया।

वहीं पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने एक देसी लोडेड पिस्टल, एक जिंदा गोली, एक कार और तीन मोबाइल जब्त की। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सभी अपराधी किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन कामयाब नहीं हो सके। वहीं फरार अपराधी का नाम यूनुस अंसारी और राजू खान है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अपराधियों ने सदर अस्पताल को बनाया कम्फर्ट जोन, एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तारी

रांची : सदर अस्पताल को अपराधियों ने अपराध का अपना कंफर्ट जोन बना लिया है। अपराधी हाल के…
Read More

धनबाद पारसनाथ गया रेलखंड के गिरिडीह के चीचकी स्टेशन के समीप नक्सलियों ने उड़ाया रेल पटरी

गिरिडीह : झारखंड-बिहार बन्द की घोषणा के साथ माओवादियों ने कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेन को नुकसान पहुंचाने…
Read More

माओवादियों व अपराधी संगठनों को हथियार सप्लाई करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो हथियार बरामद

गुुमला : पुलिस ने लातेहार में गिरफ्तार भाकपा माओवादी सदस्य निर्मल मिंज की बयान के आधार पर गुमला…
Read More

सीआईडी ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, बैंक मैनेजर बनकर करता था ठगी

राँची : सीआईडी ने बैंक मैनेजर बनकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर…
Read More

खूंटी के कर्रा में पेड़ से लटकता मिला शव, पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

खूंटी : जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के जुलजुला गाँव के समीप एक बरगद के पेड़ में रस्सी…