अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास मिला शव, ट्रैन से गिरकर मृत्यु होने की आशंका

रांची : अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। यह शव रेलवे स्टेशन के बगल में रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति चलती हुई ट्रेन से गिर होगी जिसकी वजह से मौत हो गई है।अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे गिरने और करीब 50 मीटर तक रोल होने के निशान के साथ बॉडी पाया गया है।

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रेलवे विभाग के अधिकारी को दी। रेलवे विभाग के अधिकारी ने नजदीकी थाना से संपर्क कर इस घटना की सूचना दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। और शव की पोस्टमार्टम रिम्स भेजने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इस शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कार और बाइक में हुआ जोरदार टक्कर, बाइक को किया आग के हवाले, दो गंभीर

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास स्विफ्ट डिजायर और एक बाइक में जोरदार टक्कर…
Read More

कोयलांचल के करकट्टा स्थित बंद पड़ी भूमिगत खदान से निकल रहे जहरीले गैस को लेकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी ने राज्यसभा में पेश किया मुद्दा।

खलारी : करकट्टा स्थित बंद पड़े भूमिगत खदान में पिछले कई वर्षों से आग लगी हुई है जिसके…
Read More

झारखंड की निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में भर्ती.

रांची: मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की मंगलवार देर शाम…