डीडीसी ने कोविड को लेकर एंबुलेंस, ऑक्सीजन और बेड की उपलब्धता की ली जानकारी।

कोविड-19 के संक्रमण की आशंका के मद्देनजर तैयारी को लेकर बैठक

उपविकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव ने की बैठक

कोविड-19 स्क्रीनिंग की होगी व्यवस्था

जो अनुभव मिले हैं, वह काफी महत्वपूर्ण हैं-डीडीसी

रांची: कोविड-19 के संक्रमण की आशंका के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन अभी से ही तैयारियों में जुट गया है। उपायुक्त, रांची के निदेशानुसार आज दिनांक 23 दिसंबर 2022 को उप विकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में कोविड-19 से संबंधित तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्त्ता रांची, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन रांची, एसीएमओ, एमओआईसी पीएमएवाई कोऑर्डिनेटर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं इलाज से संबंधित तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जो अनुभव मिले हैं, वह काफी महत्वपूर्ण हैं-डीडीसी

उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने उपस्थित पदाधिकारियों से कोविड-19 के पिछले फेज के दौरान की गई तैयारियों और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि कोविड-19 संक्रमण के पिछले फेज में हमें जो अनुभव मिले हैं वह काफी महत्वपूर्ण हैं, समय रहते सारी तैयारियां पूरी कर लेनी है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

कोविड-19 स्क्रीनिंग की होगी व्यवस्था

कोविड-19 संक्रमण के बढ़ने की आशंका को देखते हुए एयरपोर्ट, बस स्टैंड इत्यादि जगहों पर को स्क्रीनिंग की व्यवस्था की बात उप विकास आयुक्त ने कहीं संबंधित पदाधिकारियों को उप विकास आयुक्त ने इस संबंध में तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया है।

एंबुलेंस और ऑक्सीजन की उपलब्धता की ली जानकारी

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने सदर अस्पताल सहित जिले में एंबुलेंस और ऑक्सीजन की उपलब्धता के संबंध में सिविल सर्जन से विस्तार से जानकारी ली। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिले में पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस है। साथ ही सदर अस्पताल में ऑक्सीजन की भी पर्याप्त उपलब्धता है। सदर अस्पताल में पीएसए प्लांट, एलमोओ टैंक, जंबो सिलेंडर इत्यादि की विस्तार से जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि पिछले लहर से ही अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि जिले में जितने भी प्राइमरी हेल्थ सेंटर और सीएचसी हैं, वहां भी ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। उप विकास आयुक्त ने इसके लिए मेंटेनेंस सर्विसिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल इक्विपमेंट्स भी पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए। रेगुलेटर, फ्लोमीटर इत्यादि की कमी नहीं होनी चाहिए। उप विकास आयुक्त द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर और मैन पावर से संबंधित जानकारी भी ली गयी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like