आरपीएन सिंह के भाजपाई होने पर कांग्रेस के तीखे बोल, कहा- झारखंड सरकार को अपदस्थ कराने की साजिश में थे शामिल

रांची : झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी मंगलवार को भाजपाई हो गये. कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने भाजपा मुख्यालय जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. अब झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खेल दिया है. सबों के बोल तीखे हो गये हैं. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आरपीएन सिंह को कांग्रेस पार्टी ने खूब मौका दिया. उन्होंने झारखंड में अच्छा काम किया. अब भाजपा में जाने का उन्होंने निजी तौर पर फैसला लिया. हालांकि यह फैसला गलत है.

विधायक अंबा प्रसाद ने भी आरपीएन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पिछले एक साल से बीजेपी के संपर्क में थे.

ट्वीटर पर अंबा ने लिखा है कि पिछल एक साल से ज्यादा से बीजेपी के साथ सांठ-गांठ कर आरपीएन सिंह झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम सरकार को अपदस्थ कराने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने अपने स्तर से पार्टी नेतृत्व को लगातार इस बारे में आगाह भी किया था. इनके बीजेपी जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी खुश है.


विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि प्रदेश कांग्रेस को राहत मिली है. उनसे पिंड छूटा. वास्तव में आरपीएन राज्य में कांग्रेस को बर्बाद करने में लगे थे. वे अपने मूल उद्देश्य से भटक गये थे. अब भाजपा में जाने से उनकी कलई खुल गयी है. पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा बल्कि पार्टी और मजबूत होगी.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

केंद्रीय सरना समिति की हुई बैठक, समिति के विस्तार करने पर हुई चर्चा

राँची : केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय 13. आर.आई.टी बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची में एक विशेष बैठक…
Read More

कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक को ईडी का बुलावा, 13, 16 और 17 जनवरी को पूछताछ

Ranchi : कैश कांड में शामिल कांग्रेस के तीन विधायकों को ईडी ने नोटिस भेजा है। जानकारी के…
Read More

पीएम मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड आज 11 बजे, संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य देशों में होगा लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ करेंगे। नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’…
Read More

राजधानी में बंद का अभी से दिख रहा व्यापक असर, ऑटो नहीं चलने से बढ़ी लोगों की परेशानी

Ranchi: झारखंड स्टेट स्टूडेंट एसोसिएशन की तरफ से आज झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। बंद का…
Read More

झारखंड की निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में भर्ती.

रांची: मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की मंगलवार देर शाम…