नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत जनसेवा में 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का विविध कार्यक्रम


रांची: 06 फरवरी 2023 को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात 26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने एस.डी.शेरखान (कमांडेंट) द्वारा सिरका-मेराटुंगरी पंचायत के प्रांगन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया| कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर उर्मिला गारी, कमांडेंट (चिकित्सा),अनुराग सिंह (उप-कमांडेंट),इंडियन परफेक्ट विज़न आर्गेनाइजेशन के सचिव देवेन्द्र पाण्डेय,सिरका-मेराटुंगरी पंचायत के कार्यकर्त्ता दुर्गा महतो,प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम प्रसाद व अन्य लाभार्थी और एस.एस.बी. के जवान उपस्थित थे|वाहिनी मुख्यालय एवं ‘बी’ समवायों द्वारा स्थानीय जनता के उत्थान एवं उन्हें मुख्य धारा में लाने हेतु सिरका- मेराटुंगरी पंचायत में विभिन्न सामग्री वितरण, सूअर पालन 7 दिन प्रशिक्षण का समापन एवं मानव चिकित्सा अभियान का शुभारंभ किया गया|

सिरका- मेराटुंगरी पंचायत में डॉ.उर्मिला गारी,कमांडेंट (चिकित्सा) मानव चिकित्सा शिविर कार्यक्रम किया गया,जिसमें 169 मरीजों का मुफ्त में ईलाज करवाया गया|

सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा सभी अतिथियों और ग्रामीणों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्रामीणों को बताया कि किन परिस्थितियों में सशस्त्र सीमा बल का गठन किया गया एवं बल की लंबी और कठीन यात्रा को भी उजागर किया। महोदय के द्वारा बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल हमेशा जनता के बीच रह कर कार्य करती हैं और उनके उत्थान हेतु समय समय पर विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य करती रही हैं और आने वाले महीनों में भी विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम और खेल कूद प्रतियोगितओं का आयोजन करेगी एवं ग्रामीणों से इन नागरिक कल्याण कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का निवेदन किया । आज के कार्यक्रम में 07 दिन का सूअर पालन प्रशिक्षण का समापन कर सभी प्रशिक्षुओं को प्रमपत्र का वितरण किया गया तथ पश्चात ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए मछरदानी, फावड़ा, आम के पौधे, स्कूली बच्चों के लिए स्कूल बैग, शब्दकोश, नोटबुक एंव कैरम बोर्ड का वितरण किया गया ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

साहिबगंज के सदर डीएसपी राजेंद्र दुबे पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू !!

रांची- साहिबगंज के सदर डीएसपी राजेंद्र दुबे ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी की टीम  डीएसपी से पूछताछ…
Read More

रामगढ़ के वैभव कुमार शर्मा ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज करावाया आपना नाम !!

रांची- रामगढ़ के चित्रकला के क्षेत्र में उभरता कलाकार वैभव कुमार शर्मा ने अपना नाम लंदन बुक ऑफ…
Read More

नेशनल स्पोर्ट्स मे डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली के छात्राओं ने जीता स्वर्ण पदक

सिल्ली: डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल खूंटी में नेशनल स्पोर्ट्स (क्लस्टर लेवल – 5) फुटबॉल खेल का आयोजन…
Read More

राजधानी से टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, आधा दर्जन कारोबारियों से मांगी थी रंगदारी!!

रांची- राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से टीपीसी उग्रवादी कारण कुमार उरांव को गिरफ्तार किया। सुखदेव नगर…