चतरा: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित सीएम के जोहार यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों का श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने जायजा लिया । चतरा और लातेहार जिले के अधिकारियों के साथ संयुक्त मैराथन बैठक करेंगे, विकास योजनाओं की भी समीक्षा होगी ।
जोहार यात्रा कार्यक्रम के दौरान जनता को सरकार के तीन वर्षों के विकास कार्य और उपलब्धियां गिनाएंगे । साथ हीं चतरा और लातेहार जिले में संचालित करोड़ों की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे । मौके पर महागठबंधन के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।