अनोखा सम्मान :सेम्पु, आलता, सिंदूर, चॉकलेट, तेल से लेकर पैसों के माला बनाकर गायक को किया गया सम्मानित।

पालोजोरी : पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सिमला में सोमवार से 24 प्रहर हरीनाम संकीर्तन आयोजन किया गया था। सिमला में ग्रामीणों के द्वारा बांग्लाहरीनाम संकीर्तन लगभग कई वर्षों से किया जा रहा है।

हरिनाम संकीर्तन का समापन दधि महोत्सव के साथ गुरुवार को करीब 11 बजे से करीब 4 बजे तक चला। जिसमे बंगाल के जाने माने कीर्तन गायिका आशा लाता मंडल ने सभी को झुमने पर मजबूर कर दिया । देखने आये श्रधालुओ ने तरह तरह के माला बना कर पहनाया जिसमे सेम्पु, आलता, सिंदूर, चॉकलेट, तेल से लेकर पैसों के माला बनाकर पहनाते हुए नजर आए।

सिमला में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन संकीर्तन सोमवार से गुरुवार तक चला. इस दौरान राधा कृष्ण की मूर्ति को हरि मंडप में स्थापित किया गया. उसके बाद पूजा-अर्चना कर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ । कीर्तन करने के लिए कई कीर्तन मंडलियां पहुंचे थे.

इस कीर्तन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिला. भक्तों के बीच हर दिन शाम को प्रसाद का  वितरण किया गया। लगभग कई हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए थे। सभी को खिचड़ी का प्रसाद खिलाया गया एवं प्रसाद भी वितरण किए।

सिमला सोलोआना कोमेटी के सदस्य मणिलाल मंडल मुख्य आयोजक शाहीयोगी सतीश चंद्र महतो,दुलाल पंडित, अरुण पंडित, हेमंत महतो, नटवर पंडित, रंजीत गोस्वामी (गिरी बाबा) राजेश पंडित, सुभाष पंडित, काजल गोस्वामी,सुबोध पंडित भोलानाथ महतो, सुशील महतो, सुधीर पंडित, गोपाल मंडल , दिलीप महतो, सुदामा पंडित, कृष्णा पंडित, जोगेस्वर् महतो, दीपक महतो, संजय गोस्वामी, कंहाई गोस्वामी राम चंद्र यादव, चंद्रकांत सिंह, कौशल सिंह समेत अन्य सदस्यों ने मिलकर शांति पूर्वक 24 प्रहर कीर्तन का समापन करवाया। सोलोआना के द्वारा कीर्तन आयोजन किया जाता है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सिल्ली विधानसभा के और पांच हाई स्कूलों में प्रारंभ होगी स्मार्ट क्लासेस

सिल्ली: सिल्ली विधानसभा के पांच हाई स्कूलों में बहुत जल्द स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ होगी इसकी तैयारी को लेकर…
Read More

राजेश कुमार साहू बने श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के अध्यक्ष

रांची : श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के द्वारा रविवार को पहाड़ी मंदिर के निकट चंद्रवंशी…
Read More

शारदा मोटर्स इंडस्ट्रीज मे सिल्ली पॉलिटेक्निक के 22 छात्रों का हुआ चयन

सिल्ली: पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें सिल्ली पॉलीटेक्निक के…
Read More

लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोलफील्डस और केयर एंड सर्व फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से समाज सेवा कार्यक्रम.

केयर एंड सर्व फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के साथ कार्य करके मन को मिलता है शांति-लायंस क्लब। धनबाद-…