जहानाबाद : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पूज्य गांधी मूर्ति पार्क स्थल से बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। मानवाधिकार दिवस पर आयोजित कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमरूल होदा, जिलाधिकारी हिमांशु कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने किया। इस अवसर पर जिला जज कमरूल होदा ने मानवाधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जिला पदाधिकारी हिमांशु कुमार राय ने कहा कि आम लोगों के मानवाधिकार का हनन न हो यह इस कैंडल मार्च के माध्यम से संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने कहा कि आम लोगों के मानवाधिकार की रक्षा करना पुलिस का दायित्व है। जहानाबाद जिला एवं इसका पालन किया जा रहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, सतीश कुमार देव, विजेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र मिश्रा, मनोज कुमार राय, अजय कुमार, कृष्ण कुमार चौधरी, सब जज मुकेश कुमार मिश्रा तथा मनीष कुमार उपाध्याय के साथ-साथ न्यायिक पदाधिकारी जिशान चांद, प्रियंका कुमारी, जमंजय चौधरी, ऋचा कश्यप, वैभव कुमार, अपर समाहर्त्ता अरविंद मंडल, वरीय उप समाहर्त्ता मार्गन सिन्हा तथा अमनदीप सिंह, सिविल सर्जन अरविंद चौधरी शामिल थे।
शामिल लोगों में जिला विधिक संघ के अध्यक्ष गिरजानंदन सिंह, सचिव रजनीश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य संतोष श्रीवास्तव, पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार, योगेन्द्र प्रसाद सिंह, शिवजी शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, रामविनय कुमार, रविरंजन, पीएलवी विमल कुमार, बाबू साहब, प्रतिमा कुमारी, पूनम कुमारी, ब्यूटी कुमारी, कविता शर्मा, संजय पंडित, संतोष कुमार, बादल राज, कौशल किशोर अलावे कर्मी मनोज दास, दीनानाथ, मिथिलेश कुमार, सुजीत कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।