रांची से पुरुलिया जा रही बस जोन्हा के पास दुर्घटनाग्रस्त, तीन यात्री घायल

रांची : राँची से पुरुलिया जा रहे एक बस जोन्हा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस बस पर 30 से 40 की संख्या में यात्री सवार थे। बस पलटने से तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर WB55 6781 है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस की स्पीड काफी तेज थी जिसके वजह से अनियंत्रित होकर बस पलट गई है। बस पलटने से आवागमन की ठप पड़ने की स्थिति उत्पन्न होने लगी थी लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आवागमन को चालू किया गया। हालांकि इस हादसे में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बोकारो से मध्य प्रदेश जा रहे पाइप लोड ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, छह गिरफ्तार !!

गिरिडीह-  बोकारो से मध्य प्रदेश के गुणा जा रहे पाइप लोड ट्रक को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने…
Read More

सरायकेला से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भाग रहे अपराधियों का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर

रांची:- सरायकेला जिले के आदित्यपुर से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भागने वाले अपराधियों का यूपी पुलिस ने…