ब्राउन सुगर की तस्करी करने वाली मॉडल और उसके सहयोगी गए जेल

राँची : पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले मॉडल और उसके सहयोगी को आज जेल भेज दी है। वहीं पुलिस तीसरे आरोपी मॉडल की प्रेमी शैलेश उर्फ गांधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जेल भेजे गए आरोपी का नाम ज्योति कुमारी और हर्ष है।

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा विद्यानगर निवासी 20 साल की माॅडल ज्याेति कुमारी दिल्ली में माॅडलिंग करती है। पुलिस काे उसके पास से 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर मिला था। पुलिस के मुताबिक ज्याेति के इशारे पर ही राजधानी में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानाें के विद्यार्थियाें काे इसकी सप्लाई की जाती थी।

सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि पुलिस काे ब्राउन शुगर तस्करी की शिकायत मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने साेमवार देर रात न्यू आनंद नगर निवासी हर्ष कुमार काे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ज्याेति काे भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक माॅडल दिवाली के समय बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंची थी।

गिरफ्तार आराेपी हर्ष कुमार ने पूछताछ के दाैरान पुलिस काे बताया कि हाॅस्टल और लाॅज में रहने वाले स्टूडेंट्स के बीच ब्राउन शुगर की काफी डिमांड है। ब्राउन शुगर की डील फाेन पर ही हाेती थी। पुलिस या किसी और काे शक न हाे, इसका पूरा ध्यान रखा जाता था। यही वजह है कि सप्लाई में काफी सावधानी बरती जाती थी। सिर्फ जान-पहचान वालाें काे ही ब्राउन शुगर की सप्लाई की जाती थी।

गिरफ्तार दाेनाें आराेपियाें ने पुलिस काे ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पश्चिमी सिंहभूम में कई जगहों पर नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिला के कराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने कई जगहों पर पोस्टरबाजी की हैं.…
Read More

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अभी पूछताछ जारी

Ranchi: अवैध खनन के मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ…
Read More

रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची में पिछले 2 महीने से चोरों ने उत्पात मचा रखा था। दुर्गापूजा, दीपावली, छठ…
Read More

दो युवकों के बीच आपसी झड़प को तूल देने का किया गया प्रयास, पुलिस के पहुंचते ही मामला हुआ शांत!

खूँटी : सदर थाना क्षेत्र के हुंटार चौक में शनिवार रात लगभग आठ बजे दो युवकों के बीच…