विधायक ने किया पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के लोटा पंचायत के चांपा टांड़ में उरांगगाढ़ा नदी में बनने वाली पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक सुदेश कुमार महतो ने किया। निर्माण कार्य मुख्य मंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत 4 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से किया जाना है।


इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि लगातार क्षेत्र के लिए विकास कार्य की जा रही है। आज सभी गांव में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर काम की जा रही है। वहीं विधायक ने कहा कि लोटा को मुख्य पथ से जोड़ने के लिए इस नदी पर पुर्व में एक पुल का निर्माण हुआ है , परंतु जमीन के अभाव में उस पुल को इस अनुरुप नहीं बनाया जा सका जिससे सभी तरह के वाहनों का आवागमन हो सके। आज जिस पुल निर्माण की आधारशिला रखी गई इससे इस पर्वतीय दुर्गम क्षेत्र के कैई पंचायत के गांवों के लोगों इसका लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र में सभी तरह के वाहनों के आवागमन के लिए पुल की जरूरत थी। पुल नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को भारी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इसके लिये पुल की अनुशंसा की गई थी। पुल बनने के बाद इस पर्वतीय दुर्गम क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र हुंडरू जल प्रपात से जोड़ने की तैयारी है । चुआड़ विद्रोह के महा नायक शहीद रघुनाथ महतो के चांपा टांड़ स्थित शहीद स्थल को सजाने की तैयारी है। शहीद स्थल पर निर्माणाधीन भवनों का निर्माण कार्य पुरा कर स्थल को सजाकर बेहतर रुप दिया जाएगा जिससे लोगों का आवागमन बढ़ेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस पुल को भविष्य का पुल बताया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोटा आदर्श ग्राम के लिए जमीन देने वाले जमीन दाता कालीचरण महतो, बीरबल महतो, करम सिंह महतो, भृगु राम महतो, बनमाली महतो आदि का फुल माला पहनाकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।‌ साथी लोटा ग्राम वासियों से अनुरोध भी किये कि निर्माण कार्य में वह अपना योगदान दे एवं सहयोग करें ।

इस मौके पर, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, सीओ अरुणिमा एक्का, जयपाल सिंह सुनील सिंह सुभाष महतो, शिव प्रसाद, मंटू महतो, तरुण महतो , बुद्धिजीवी मंच के सदस्य, महिला समिति सदस्य, आजसू कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

हिन्दू जागरण मंच राँची महानगर का हुआ गठन,नवनियुक्त पदाधिकारियों को भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया

रांची:हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में रांची महानगर के द्वारा कार्यकर्ता विस्तार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश…
Read More

सक्रिय ब्राउन शुगर तस्कर गिरोह आया पुलिस के गिरफ्त में,  छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर बेचा करते थे लोगों को. 

रांची : राजधानी रांची में लोअर बाजार थाना की पुलिस ने राजधानी में सक्रिय ब्राउन शुगर तस्करी गिरोह…
Read More

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव सम्पन्न,बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

खूंटी:भारतीय किसान संघ खूंटी जिला की एक आवश्यक बैठक संघ कार्यालय खूंटी में आयोजित की गई। बैठक की…