Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ज्ञान धर्म विकास

मुख्य प्रशासिका दादी गुलजार जी के स्मृति में मीठी दादी जी के निमित्त ब्रह्माभोग रखा गया

रांची: ब्रह्माकुमारी संस्थान में दादी गुलजार जी की स्मृति में दिव्यता दिवस का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान हरमू रोड रॉची में पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी गुलजार जी के स्मृति में मीठी दादी जी के निमित्त ब्रह्माभोग रखा गया एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर अपने उद्गार अभिव्यक्त करते हुए अभय नन्दन अन्यष्ट भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ने कहा कि जिन्दगी को सहज और रूहानी तरीके से जीने का फलसफा देने वाली चेहरे पर सदा मीठी मुस्कान और आँखों में परमात्मा के प्यार की चमक रखने वाली प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी जी उर्फ दादी गुलजार अपना पार्थिव शरीर त्याग कर दो वर्ष पूर्व शिवरात्रि के पावन अवसर पर परमात्मा के गोद में समा गई।

सरिता दास, संयुक्त सचिव झारखंड सरकार ने कहा लगभग 50 वर्ष से भी ज्यादा समय से दादी ने परमात्मा के संदेश को विश्व में फैलाने का काम किया 92 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। दादी गुलजार ने छोटी सी उम्र में ही खुद को परमात्मा के हवाले कर दिया था। दादी गुलजार ने अपने नाम को पूरा सार्थक किया है, वे जहां जाती थीं वहां गुल खिलते थे। दादी की एक दृष्टि से ही जैसे लाखों आत्माओं को सुकून मिल जाता था। शांति और भगवान की अनुभूति की एक प्रतीक थीं दादी जी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेन्स, सेमिनार में लाखों लोगों के जीवन में सुख और शांति लाने का तरीका बताने वाली दादी संस्था में कई विभागों की हेड थीं। दादी हृदयमोहिनी जी 46 हजार बहनों की मार्गदर्शक और अभिभावक भी थीं।

दादी जी ने महिला के रूप में संस्था को ऊंचाईयों के शिखर पर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दादी जी का जन्म कराची में हुआ, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने पूरे विश्व को अपना घर समझा और खूद को परमात्मा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का जरिया बनाया सिर्फ भारत ही नहीं उन्होंने विदेशों में भी परमात्म ज्ञान का परिचय दिया।

केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने दादी जी के जीवन में लेकिन शब्द को कोई जगह नहीं थी, उन्होंने सदा मुस्कुराकर सिर्फ विश्व की सभी आत्माओं के कल्याण के बारे में सोचा, ऐसे दादी जी के नक्शे कदम पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजली देना होगा। दादी जी के चले जाने से सबकी आँखें नम है, लेकिन उन्होंने लाखों आत्मओं के दिल में जो हिम्मत और स्नेह का चिराग जलाया है, वो हमेशा यूंही रौशन होता रहेगा। दादी जी की स्मृति में सभी ने दादी जी को पुष्पाजंली अर्पित किया।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi