ऑटो और बस में जोरदार टक्कर, ऑटो चालक की मौत, दो छात्र घायल

रांची : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में आज रात 8:00 बजे एक ऑटो और बस में जोरदार टक्कर हुई। जिसमें ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायल को रिम्स में भर्ती कराया गया जहां पर ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक ड्राइवर का नाम उमेश यादव है और वह डोरंडा इलाके के एजी कॉलोनी में रहता था। इस हादसे में 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायल छात्र डाल्टनगंज के रहने वाले हैं।

टाटीसिलवे थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में एग्जाम खत्म होने पर कुछ छात्र को अपने ऑटो में बैठाकर रांची की ओर जा रहा था। उसी समय यह हादसा उषा मार्टिन ब्रिज के ऊपर हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पीसीआर ने तीनों घायल को रिम्स में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई है। इस मामले की पुलिस फिलहाल जांच कर रही है और धक्का मारे बस की खोजबीन कर रही है। हालांकि पुलिस को यह जानकारी नहीं है कि बस कहाँ गई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सड़क दुर्घटना में हुई हादसे के मुआवजे को लेकर 4 घंटा रहा सड़क जाम।

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के टुटकी नावाडीह निवासी सरला देवी की बिते बुधवार को सड़क हादसे में मृत्यु हो…
Read More

भारतीय छात्र को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रताड़ित करने तथा भेदभाव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: अभाविप।

भारतीय छात्र करण कटारिया के साथ लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भेदभाव, दुर्भावनापूर्ण व्यवहार तथा भारतीय पहचान के…
Read More

हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, खेतों में जमकर मचाया तांडव, फसल बर्बाद

रांची : बेड़ो प्रखंड के किसान इन दिनों हाथियों के आतंक से परेशान है। हाथियों का झुंड किसानों…