सीएम के कार्यक्रम में हंगामे की कोशिश, उग्र युवाओं को डीसी-एसपी ने समझाया

हजारीबाग : सीएम हेमंत सोरेन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को हजारीबाग पहुंचे। इस दौरान सीएम ने मेगा परिसंपत्ति वितरण कैंप में भाग लिया। इसी बीच कुछ युवाओं ने रोजगार के नाम पर कार्यक्रम में हंगामा किया।इस दौरान थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल देखा गया।युवा जब नही माने तो अधिकारियों ने हल्का बल प्रयोग किया।वही मंच पर उपस्थित कई विधायको ने युवाओं को समझाने का प्रयास किया।

इस पर हजारीबाग के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद, एसपी मनोज रतन चौथे और समेत सभी पदाधिकारियों ने युवाओं को समझाया। उसके बाद शांति व्यवस्था कायम हो गई। इस बीच मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं उनके द्वार पहुंचे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान होगा। इधर नगर निगम की मेयर रोशनी तिर्की वहां धरने पर बैठ गईं। उन्होंने सीएम से मांग रखी कि जबतक नगर निगम की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, वह धरने से नहीं उठेंगी।आखिर बीच बचाव व मामले में संज्ञान लेने की बात पर मामला खत्म हुआ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा के निमित्त सभी मंडलों में सांसद ने किया तिरंगा का वितरण

रांची:सांसद संजय सेठ द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर…
Read More

एकीसो महादेव धाम चुटिया के मंदिर का जल्द होगा निर्माण, श्री कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत की आपातकालीन बैठक

रांची : 20 फरवरी 2023 सोमवार को देर रात तक चली श्री कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत रांची कार्यसमिति की…
Read More

खूंटी के आदर्श विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध चल रही साजिश का हुआ खुलासा.

खूंटी : शहर के प्रतिष्ठित आदर्श विद्यालय,खूंटी को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश विगत 2 वर्षों से चल…