केंद्रीय महावीर मंडल द्वारा आयोजित अस्त्र शस्त्र चालन व बाज़ा प्रतियोगिता सम्पन्न

शिव मंदिर बरवाटोली प्रथम द्वितीय स्थान पर रही हटिया गार्डन

केंद्रीय महावीर मंडल लोहरदगा के द्वारा एकादशी का दिन अस्त्र शास्त्र चालन सह बाजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, विपुल तामड़ा, सुनील अग्रवाल, महेंद्र महतो, राजेश महतो गुप्तेश्वर गुपता जी द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर तथा हनुमान जी की आरती कर किया गया, मंच संचालन विहिप् अध्य्क्ष रितेश कुमार तथा प्रमोद प्रजापति द्वारा किया गया। जबकि निर्णायक की भूमिका में लक्ष्मण सोनी, अशोक रजक, नागेंद्र प्रजापति, सोमू दत्ता रहें। जिसमें सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग तथा महिला वर्ग में अलग-अलग प्रतियोगिता कराया गया। अस्त्र- शस्त्र चालन तथा बाजा प्रतियोगिता में शिव मंदिर को अस्त्र शास्त्र चालन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला, वहीं दूसरे स्थान पर हटिया गार्डन तथा तीसरे स्थान पर अंबेडकर नगर की टीम रही। यह प्रतियोगिता तीन अलग-अलग ग्रुप में थी जिसमें पहला सीनियर वर्ग, दूसरा जूनियर वर्ग तथा तीसरा महिला वर्ग।
महिला वर्ग में अंबेडकर नगर की टीम प्रथम रघुनंदनलेन की टीम द्वितीय तथा नारी शक्ति, टँगरा टोली की टीम तृतीय क्रमशः स्थान पर रही।
जूनियर ग्रुप में पहला स्थान रघुनंदन लेन, दूसरा स्थान अंबेडकर नगर तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम सुभाष चौक रही। साथ ही बाजा प्रतियोगिता में पहला स्थान बजरंग दल अमला टोली, दूसरा स्थान थाना टोली तथा तीसरा रघुनंदन लेन को मिला। वही शोभायात्रा के दिन पारंपरिक वाद्य यंत्र का प्रयोग करने तथा अनुशासन के साथ शोभायात्रा में शामिल दो टीमों दक्षिणी ओर से तिवारी द्वारा तथा उत्तरी छोर से रेलवे साइडिंग के अखाड़ा को पुरस्कृत किया गया। झांकी में चंडीबाड़ी नवाडीपाड़ा को प्रथम द्वितीय हटिया गार्डन तथा नवारीपाड़ा नवयुवक संघ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि मैना बगीचा पहुँचनै वालों बजरंग दल,हटिया गार्डन, हरमू नदिया को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्री सुदर्शन भगत जी केंद्रीय महावीर मंडल लोहरदगा के अध्यक्ष विपुल तमेड़ा, आरएसएस के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल, मनोज दास, किनेश्वर महतो, राम महतो, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रितेश साहू ,विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष महेंद्र महतो, चैंबर के श्री राजेश महतो श्रीराम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, गुप्तेश्वर गुप्ता, केंद्रीय महावीर मंडल महासचिव कपिल देव मिश्रा, कोषाध्यक्ष देवानन्द भगत, सदस्य रितिक वर्मा, विकास साहू, मिथुन तामेंड़ा, प्रदीप साहू, विनोद साहू, अनिल अग्रवाल, नवीन कुमार, संतोष महतो, विनय प्रजापति, जागेश्वर साहू, अनूप कुमार ,आनन्द ठाकुर, विकास ठाकुर, पुजारी पंकज मिश्रा, श्रीमती आशा सोनी, बसंती देवी, सुशील पटनायक आदित्य साहू, सूरज ठाकुर अनुपम चौरसिया निशु चौधरी, भोला कसेरा, नवीन महतो राकेश नायक रोहित तमेडा, सत्य केतु प्रजापति संदीप पोद्दार समेत सैकड़ो राम भक्त इस कार्यक्रम को सफल बनाने तक के लिए रात भर अपनी उपस्थिति बनाए रखें।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण द्वारा गोपाष्टमी के अवसर पर की गई गो सेवा।

रांची: गोपाष्टमी के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा के सदस्यों द्वारा गौ माता की पुजा…
Read More

लापरवाह कभी ना बने परिश्रम को अनुशाषित बनाओ धन कमाने निकले है तो लापरवाही ना करे संकल्प के साथ बच्चो को संस्कार दीजिये पर्यावरण की सेवा व गो सेवा करे। शाकाहार बने

लापरवाह कभी ना बनेपरिश्रम को अनुशाषित बनाओधन कमाने निकले है तो लापरवाही ना करेसंकल्प के साथ बच्चो को…
Read More

श्री श्याम बाबा, झुंझुनू वाली दादी, सालासर वाले बाबा का एक साथ लगेगा दरबार।

1 फरवरी को मारवाड़ी भवन में एक दिवसीय महोत्सव का भव्य आयोजनझारखंड के सभी जिलों को महोत्सव में…