रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति के युवा स्वयं सेवक के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए पंडालों और सड़को पर रहेंगे तैनात.

रांची: रांची में सफल दुर्गा पूजा के आयोजन हेतू रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की तैयारी पूरी पूजा से पूर्व समिति की अंतिम बैठक आज हरमु रोड स्थित सत्य अमर लोक के पूजा पंडाल में की गयी। बैठक में समिति के स्वयं सेवकों को अंतिम दिशा निर्देश देते हुए उन्हे सेवा हेतु परिचय पत्र का वितरण किया गया साथ हीं किस  पूजा पंडाल में कितने स्वयं सेवक और कौन कौन सेवा हेतू उपस्थित रहेंगे उनकी जिम्मेदारी तय की गयी।

इस बैठक में समिति के संयोजक निशांत यादव ने कहा की इस वर्ष समिति द्वारा सेवा हेतु युवाओं के साथ साथ महिला टोली का भी गठन किया गया है। जो महिलाओं की सुरक्षा और उन्हे पूजा घूमने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो ये सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने यह भी बताया की विगत कुछ दिनों से समिति के पदाधिकारीयों विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर किस पूजा पंडाल में किस तरह से सुरक्षा सुनिश्चित की जाए उसका जायजा लिया है । समिति के संरक्षक मुनचुन राय जी सहित जिला दुर्गा पूजा समिति से समिति के संचालन में पुरा सहयोग मिल रहा है । कुछ दिन पूर्व बकरी बाजार के पूजा स्थल में प्रशाशनिक बैठक में रांची प्रशाशन ने भी आश्वस्त किया है की वह समिति से  तालमेल बैठाकर सहयोग करेंगे। आज बैठक में मुख्य रूप से समिति के सुनील साहू, अशोक पांडेय, पूनम सिंह, बिट्टू दिव्य परमार, मनीष केसरी, प्रहलाद भगत, दीपक गुप्ता, अमित वर्मा, आशीष शर्मा, सुनील वर्णवाल, रवि अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुधीर यादव सहित बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

एसपी का फेक फेसबुक आईडी बनाकर मांगें रुपये, एसपी ने लोगों से किया गुमराह ना होने की अपील

रामगढ : साइबर ठगों ने इस बार रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार को ही निशाना बना लिया है।…
Read More

खरगे या थरूर, 24 वर्ष बाद मिलेगा गैर-गांधी अध्यक्ष, 24 साल बाद गैर गांधी नेता संभालेगा कमान.

कांग्रेस पार्टी को आज नया अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज मतगणना होगी और…
Read More

सीएम ने की झारखंड मंत्रालय सभागार में बैठक, वरीय पुलिस पदाधिकारी रहे उपस्थिति.

रांची: सीएम हेमंत सोरेन झारखंड मंत्रालय सभागार में वरीय पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी जिलों के पुलिस…
Read More

मग बंधु पत्रिका का लोकार्पण कार्यक्रम सह समारोह आगामी 3 मई 2023 (बुधवार) को वाराणसी में।

रांची: मग जागृति फाउंडेशन, रांची (झारखंड) द्वारा प्रकाशित मग बंधु (अखिल) त्रैमासिक पत्रिका (संयुक्ताक) अंक विषय का मठ-महंत…