रांची : तमिलनाडु में कल हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में सेना प्रमुख बिपिन रावत समेत 13 लोग शहीद हो गए। इस खबर से पूरा देश मर्माहत है, और अलग-अलग संगठन शहीद को याद कर रहे हैं।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राम लखन सिंह यादव कॉलेज इकाई में मातृभूमि के लिए सेवा देते हुए सभी वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। साथ ही 2 मिनट का मौन धारण रखा गया। सभी वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर उपस्थित कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं रांची महानगर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एमएसएफ प्रमुख रितेश सिंह, श्रम मंत्री रवि अग्रवाल, गुड्डू राय, सौरभ कुमार, नित्यानंद राय, अभिषेक सिंह, संतोष मंडल उपस्थित थे।
आपको बता दें कि तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य जवानों का निधन हो गया था। कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। जिनमें से एक ही जीवित बचे हैं। घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का वेलिंगटन में सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।