आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।


सिल्ली : सिल्ली प्रखंड अंतर्गत बड़ा चांगडू पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष बीना देवी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक मुखिया सरिता कुमारी एवं उप प्रमुख आरती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के कैंप लगाए गए जिसमें अबुआ आवास मैं सबसे ज्यादा 218 लाभुक द्वारा आवेदन दिया गया, कृषि विभाग , पशुपालन विभाग ,उद्योग विभाग ,खाद्य आपूर्ति विभाग में 47 मनरेगा में जॉब कार्ड के लिए आवेदन, सामाजिक सुरक्षा विभाग में आवेदन, जे एस एल पी एस में ,और अंचल कार्यालय में आवेदन लोगों द्वारा जमा किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगभग 120 लोगों की जांच की गई एवं उनके द्वारा कुछ मरीजों को दवा वितरण भी किया गया।

कुछ ऐसे भी मामले थे जिनका निष्पादन ऑन द स्पॉट भी किया गया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा 5 लाभुकों बीच धोती साड़ी वितरण 4 महिलाओं के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया।

पंचायत के मुखिया सरिता कुमारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि हमारे पंचायत भवन में आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें प्रखंड के सभी विभाग के स्टॉल लगाये गये है सभी विभाग के अधिकारी मौजूद है उनके द्वारा ग्रामीण जनता की समस्या सुनी जा रही है एवं उनका निष्पादन भी किया जा रहा है ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

निर्मला कुष्ठ कालोनी मे गर्म कपड़े, कंबल , साड़ी तथा बच्चों व बड़े पुरुषों के शर्ट पेंट , स्वेटर, जैकेट का किया गया वितरण।

रांची : रांची में बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप को देखते हुए हिंदूवादी नेता भैरव सिंह के द्वारा…
Read More

रामगढ़ के वैभव कुमार शर्मा ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज करावाया आपना नाम !!

रांची- रामगढ़ के चित्रकला के क्षेत्र में उभरता कलाकार वैभव कुमार शर्मा ने अपना नाम लंदन बुक ऑफ…
Read More

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक नृत्य

सिल्ली: सिल्ली कॉलेज सिल्ली में विज्ञान संकाय के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विज्ञान संकाय…
Read More

कांग्रेस के दावत -ए- इफ्तार कार्यक्रम में शरीक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Ranchi : मिलन पैलेस, क्लब रोड, रांची में आयोजित दावत ए इफ्तार पार्टी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत…
Read More

सीएम ने की झारखंड मंत्रालय सभागार में बैठक, वरीय पुलिस पदाधिकारी रहे उपस्थिति.

रांची: सीएम हेमंत सोरेन झारखंड मंत्रालय सभागार में वरीय पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी जिलों के पुलिस…