नक्सलियों ने डेढ़ लाख की मांगी रंगदारी, नहीं रहने पर बच्चों की हत्या करने की दी धमकी

रांची:: राजधानी रांची में एक बार फिर से नक्सली सक्रिय हो गए हैं। सात अप्रैल की शाम को नक्सलियों ने चिट्ठी के माध्यम से बरियातू के रहने वाले राकेश कुमार से डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर बच्चों की हत्या करने की धमकी दी है। राकेश ने इस मामले को लेकर बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राकेश ने बताया कि 7 अप्रैल की शाम को घर में एक अनजान व्यक्ति आया और सास मालती गुप्ता को एक चिट्ठी देकर चला गया। चिट्ठी में खुद को नक्सली बताया है और कहा कि 2 दिनों के अंदर बताए हुए स्थान पर डेढ़ लाख रुपया पहुंचा दे। यदि पैसा नहीं पहुंचा पाते हैं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मामले को लेकर बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like