Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ताजा खबरे

विश्व महिला दिवस के अवसर पर शार्प साईट आई हॉस्पिटल में 200 से अधिक महिलाओ का निःशुल्क नेत्र जांच

रांची: विश्व महिला दिवस के अवसर में शार्प साईट आई अस्पताल लालपुर, राँची में 200 से अधिक महिला का निःशुल्क आंख की जांच अनुभवी डॉक्टरों की टिम द्वारा की गई उन्हें आंखों की देखभाल कैसे की जाए और साथ में उन्हें मोतियाबिंद, रेटीना और ग्लूकोमा से संबंधित होने वाली कठिनाइयों से बचाव की जानकारी दी गई ।इस कार्यक्रम मे इंडीया यंग फाउंडेशन और जेसीआई रांची यूथ का भी काफी सहयोग रहा |

कार्यक्रम मे इंडिया यंग फाउंडेशन के संस्थापक प्रतीक मोदी जी और हमारे शार्प साईट आई हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर आशीष प्रकाश और केंद्र संस्थापक अंकित कुमार भी मौजूद थे और उन्होंने इस तरह की आयोजन को काफी सराहा | फाउंडेशन के सह-संस्थापक ने कहा मानव नेत्र शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसकी सहायता से हम देखते हैं। मानव नेत्र लगभग 1 करोड़ रंगों में अन्तर कर सकता है और इसकी समय-समय पर जाँच करते रहनी चाहिए ताकि आप और आपकी आंखें दोनों स्वस्थ रहे और खूबसूरत दुनिया को देख पाएं,समाज में इसकी जागरूकता लाने के लिए इंडिया यंग फाउंडेशन सदैव तत्पर रहेगी और जब भी शार्प साइट को हमारी संस्था की आवश्यकता होगी हमारी संस्था उन्हें सहयोग करेगी |

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi