Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ताजा खबरे

पिता से पैसे ऐंठने को खुद का किया अपहरण, यूवक बरामद

रांची : रांची के रातू इलाके में रहने वाले एक स्वास्थ्य अधिकारी के बेटे ने खुद के अपहरण कराया और अपने ही पिता से 10 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस युवक को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार रातू इलाके में रहने वाले स्वास्थ्य अधिकारी अरूपचंद्र का बेटा किशन कुमार सोमवार को अचानक लापता हो गया. कुछ ही घंटे बाद किशन कुमार ने अपने ही पिता को व्हाट्सएप कॉल कर आवाज बदलकर 10 लाख की फिरौती मांगी और अपनी बेहोशी की हालत जैसी तस्वीर व्हाट्सएप पर भेजा. रुपये नही देने पर जान से मारने की धमकी दी. मैसेज देखते ही मामले की सूचना रातू थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए रात को पिस्का मोड़ स्थित एक होटल से बरामद कर लिया. खुद को अपहृत करवा कर होटल में ठहरा था. वहीं से वह अलग-अलग पोजीशन में बेहोशी की हालत जैसी तस्वीरें अपने पिता को भेजता रहा था. हालांकि बरामद होने के बाद किशन कुमार कह रहा है उसे अपहर्ता ही उस होटल में लेकर आए थे. पुलिस संबंधित होटल की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस किशन से पूछताछ कर रही है.

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi