बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्ल फ्रेंड का किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची : झारखंड के खूंटी जिले में आज सुबह बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दिया है। बॉय फ्रेंड ने धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया है। मृतका का नाम शांति भेंगरा है। आज सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखकर इस घटना की सूचना खूंटी थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद खूंटी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने आशंका जाहिर की है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। खूंटी एसपी ने बताया कि मृतका का सीडीआर खंगाला जाएगा ताकि पता चल सके कि मृतक का अंतिम समय किस से बात की थी। खूंटी एसपी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चाईबासा में सीआरपीएफ पिकेट पर नक्सलियों ने चार राउंड की फायरिंग, कोई हताहत नहीं

चाईबासा:झारखंड के चाईबासा जिले में सीआरपीएफ पिकेट पर नक्सलियों ने चार राउंड फायरिंग की है। हालांकि इस फायरिंग…