Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध

रातू में अपराधियों ने एटीएम को किया आग के हवाले, जलकर हुआ राख

रांची : रातू थाना क्षेत्र में आज अज्ञात अपराधियों ने एटीएम को आग के हवाले कर दिया। जिसमें एटीएम जलकर राख हो गया है। एटीएम से पैसा निकालने गए तो पता चला कि एटीएम जलकर राख हो गया है। यह एटीएम एसबीआई बैंक का था। इस घटना की सूचना रातू थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद रातू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।

रातू थाने की पुलिस ने बताया कि अपराधी चोरी करने की नियत से एटीएम में आए लेकिन एटीएम में पैसा नहीं होने की वजह से चोरों ने एटीएम को आग के हवाले कर दिया होगा। रातू थाने की पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों की चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही इस मामले में संलिप्त सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi