खूंटी में मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

खूंटी : जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलटंडा ग्राम के समीप बगीचा से गुरूवार को कर्रा पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह को ग्रामीणों ने जलटंडा गांव समीप बगीचा में एक अज्ञात महिला का शव देखकर उन्हें पहचान करने की कोशिश की गयी और घटना की जानकारी कर्रा थाना दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही कर्रा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से शव पहचान करायी गयी।

लेकिन शव कि पहचान नहीं हो पायी है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया है। जिसे पोस्टमार्टम के बाद शीतगृह में रहा गया है। महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष है एवंं वह गुलाबी रंग का साड़ी व लाल रंग का ब्लाऊज पहनी हई है। कर्रा पुलिस ने बताया कि बुधवार को जलटंडा गांव में बड़ा सप्ताहिक बाजार लगता है। आशंका जताई जा रही है कि महिला बाजार आई होगी और नशे की हालत में गिर कर रात भर ठंड में पड़ी रही। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी होगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सवालों के घेरे में घिरी रांची पुलिस, पॉश इलाके में अपराधी गोली मारकर हो जा रहे फरार, 5 संदिग्ध लोगों पर एफआईआर दर्ज !!

रांची- रांची पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में घिर गई है। आज सुबह बेखौफ अपराधियों ने…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पुलिस के लिए बना सर दर्द, पता बताने वाले को पुलिस देगी 25 लाख इनाम

रांची : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप झारखंड पुलिस के लिए सरदार बन गई है। झारखंड पुलिस पीएलएफआई सुप्रीमो…
Read More

जीतराम मुंडा हत्याकांड – ओरमांझी थाने की पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

रांची : भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरोपी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार…
Read More

छुट्टी नहीं मिलने की वजह से जैप 2 के जवान ने आत्महत्या करने का किया प्रयास, रिम्स में भर्ती

रांची : जैप- 2 में रेडियो ऑपरेटर के पद पर पदस्थापित गौतम कुमार नाम के जवान ने आत्महत्या…