मोरहाबादी मैदान के सामने चली गोली, 1 की मौत, 2 घायल

रांची : अतिव्यस्ततम मोरहाबादी मैदान में चार की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अपराधियों ने स्थानीय अपराधी कालू लामा व उसके दो सहयोगियों पर गोली चलाई थी.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने कालू लामा को मृत घोषित कर दिया. गोली से कालू का भाई राजू लामा और बब्बन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों घायलों का रिम्स में चल रहा है. दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

बताया गया है कि स्कूटी सवार युवकों ने मैदान पर अचानक तबाड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. दोनों बिहार नंबर की स्कूटी से मौके पर पहुंचे थे. पुलिस ने मौके दो खोखा बरामद किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. मोरहबादी मैदान के आसपास के क्षेत्र में कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति मची रही.बताया गया है कि कालू लामा रांची के बरियातू इलाके का रहने वाला था. वह एक माह पहले जेल से निकला था.

एसएसपी आवास और उपायुक्त आवास से महज चंद कदमों की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने गैंगवार की आशंका जाहिर की है.घटना स्थल पर सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, चुटिया थाना प्रभारी, लालपुर थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कांके में अज्ञात अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मार किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

रांची : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दे…
Read More

छुट्टी नहीं मिलने की वजह से जैप 2 के जवान ने आत्महत्या करने का किया प्रयास, रिम्स में भर्ती

रांची : जैप- 2 में रेडियो ऑपरेटर के पद पर पदस्थापित गौतम कुमार नाम के जवान ने आत्महत्या…
Read More

डेढ़ करोड़ बीमा की राशि हड़पने की नीयत से पत्नी ने ही अपनी पति की कर दी हत्या !!

रांची- राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मंगलम अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी राकेश रंजन की…

रांची लूटपाट के दौरान अपराधियों ने माँ-बेटी को मारकर घायल कर दिया था… इलाज के क्रम में महिला की मौत, बेटी इलाजरत

रांची : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू साके टोली स्थित घर में लूटपाट के दौरान अपराधियों के द्वारा…
Read More

मोरहाबादी में हुई घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल बख्शा नहीं जायेगाः मुख्यमंत्री

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को राज्य में…