रिम्स में 24 घंटे में कोरोना से चार की मौत, एडमिट मरीज घटकर हुए 38

रांची : राज्य में कोरोना का कहर कम हुआ है। नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने की तुलना में अब ज्यादा लोग रिकवर हो रहे है। लेकिन मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। रिम्स में 24 घंटे के अंदर ही 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें रांची से 2 और एक-एक मरीज कोडरमा व गुमला के थे। अब मौत का आंकड़ा 5295 पहुंच गया है।

वहीं एक महीने में कोरोना से 153 मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि हॉस्पिटल में अब एडमिट कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 38 हो गई है। जिससे कि कोविड टास्क फोर्स ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि रिम्स ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है। वहीं हॉस्पिटल में वार्ड के अलावा 300 बेड मल्टी स्टोरी पार्किंग में भी तैयार रखे गए है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रांची पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का किया उद्भेदन, कई लोगों की गिरफ्तारी होने की सूचना

रांची : नकली शराब के खिलाफ रांची पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है आज ग्रामीण एसपी के नेतृत्व…
Read More

झारखण्ड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ के तिसिया एवं नवाटोली में शिविर का आयोजन !!

रांची- झारखण्ड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित अति नक्सल प्रभावित बूढ़ा पहाड़ के तिसिया एवं नवाटोली गांव में सामुदायिक…
Read More

पुलिस ने किया नाबालिक को सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार

रांची– मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार…