लॉटरी के माध्यम से 144 सब्जी विक्रेताओं को नागाबाबा वेजिटेबल मार्केट में दुकान किया गया आवंटित

राँची: शनिवार को लॉटरी के माध्यम से 144 सब्जी विक्रेताओं को नागाबाबा वेजिटेबल मार्केट में दुकान आवंटित किया गया। इस अवसर पर मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि 2016 में तैयार की गई । सब्जी विक्रेताओं की सूची के आधार पर ही नागाबाबा वेजिटेबल मार्केट में संबंधित विक्रेताओं को लॉटरी के माध्यम से दुकान आवंटित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सब्जी विक्रेता गर्मी, बारिश व ठंड को झेलते हुए सब्जी की बिक्री कर रहे थे। परंतु अब उन्हें भी अटल स्मृति वेंडर मार्केट की तरह छत के नीचे बैठने की सुविधा प्रदान की गई है। मेयर ने यह भी कहा कि नागाबाबा वेजिटेबल मार्केट में कुल 382 दुकानें हैं। 2016 में किए गए सर्वे के दौरान जो लोग छूट गए थे, वे यह स्पष्ट करें कि सर्वे सूची में किन कारणों से उनका नाम दर्ज नहीं हो पाया था। इससे संबंधित लिखित आवेदन रांची नगर निगम कार्यालय में जमा करें। संबंधित आवेदनों पर नगर आयुक्त से बात कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

रांची नगर निगम ने नववर्ष पर सब्जी विक्रेताओं को सौगात दी है। परंतु जिन्हें हड़बड़ी थी उन्होंने आनन-फानन में नागाबाबा वेजिटेबल मार्केट का उद्घाटन कर दिया। मौके पर उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार समेत रांची नगर निगम के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड की निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में भर्ती.

रांची: मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की मंगलवार देर शाम…
Read More

15 लाख रुपए को डबल कराने के बहाने लूटपाट करने आए अपराधी भागे खाली हाथ

रांची: एसएसपी रांची ने बताया कि सिटी एसपी अंशुमान कुमार के दिशा निर्देश पर डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोय…
Read More

रांची के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में मां केयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गर्म कपड़ों का किया गया वितरण।

रांची: मां केयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अभिषेक कुमार के पिता स्वर्गीय चन्द्र किशोर वर्मा की पुण्यतिथि पर, विशेष…
Read More

133वां इंडियन ऑयल डूरंड कप 27 जुलाई से शुरू, झारखंड पहली बार करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

जमशेदपुर, 19 जुलाई 2024: इंडियन ऑयल डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 133वां संस्करण, भारतीय फुटबॉल का सीज़न ओपनर,…
Read More

महिला सुरक्षा को लेकर सिल्ली थाना ने चलाया जागरूकता अभियान

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत राजकीय कृत मध्य विद्यालय टुटकी में महिला सुरक्षा तथा महिलाओं के अधिकार को लेकर…