अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास मिला शव, ट्रैन से गिरकर मृत्यु होने की आशंका

रांची : अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। यह शव रेलवे स्टेशन के बगल में रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति चलती हुई ट्रेन से गिर होगी जिसकी वजह से मौत हो गई है।अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे गिरने और करीब 50 मीटर तक रोल होने के निशान के साथ बॉडी पाया गया है।

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रेलवे विभाग के अधिकारी को दी। रेलवे विभाग के अधिकारी ने नजदीकी थाना से संपर्क कर इस घटना की सूचना दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। और शव की पोस्टमार्टम रिम्स भेजने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इस शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

राजधानी में सुरक्षा देने वाले अब सुरक्षित नहीं, 2018 बैच के दारोगा अनुपम की गोली मारकर ह’त्या

रांची: राजधानी में अपराधियों का मनोबल एक कदर बढ़ गया है कि अब पुलिसकर्मी भी खुद को सुरक्षित…
Read More

6वी वाहिनी एस.एस.बी. में “मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन” का जवानों के बीच हुआ सवांद.

रांची- 26वी वाहिनी एस.एस.बी. एवं केंदीय मनोचिकित्सा संस्थान कांके के संमन्वय से 26वी वाहिनी (अनगडा) के सभागार में…
Read More

रांची के कपड़ा व्यवसायी की हत्या, खूंटी के जरियागढ थाना क्षेत्र में घटना को दिया अंजाम

खूंटी: खूंटी जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जरियागढ़ डेडेंम टोली के पास रांची के कपड़ा व्यवसायी को पत्थर से…