युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

रांची : सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सिल्ली प्रखंड के पतराहातु में आयोजित इस सम्मान समारोह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ.राकेश किरण महतो, नागेश्वर महतो, अध्यक्ष, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी, राजकिशोर मुंडा, जगदीश महतो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया एवं सभी को शुभकामनाएं दी। सभी ने अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

युवा कांग्रेस का चुनाव पूरे झारखंड राज्य में आयोजित हुआ था जिसमें लगभग एक लाख नये सदस्य बने है। प्रदेश, जिला एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित इस चुनाव में हजारों युवाओं को नेतृत्व करने का अवसर मिला है। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर विकास कुमार रजक, उपाध्यक्ष पद पर महावीर महतो, महासचिव पद पर राखोहरी लोहरा एवं जीवन महतो निर्वाचित हुए हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जल्द से जल्द युवा कांग्रेस की विधानसभा एवं प्रखंड कमिटी का गठन करने का निर्देश दिया गया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

विजेता टीम को 25 किलो मुर्गा एवं उपविजेता टीम को 20 किलो मुर्गा का पुरस्कार

पालोजोरी: पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कसरायडीह पंचायत के बेरवा मारनी में मंगलवार को मजदूर एकता क्लब सवड़ी…
Read More

राजेंद्र जिला पुस्तकालय मे मनाई गई डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती

जहानाबाद : राजेंद्र जिला पुस्तकालय मे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। पुस्तकालय…
Read More

कोरोना काल में जान गंवाने वालों के लिये प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र से मांगा मुआवजा

रांची : प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कोरोना काल में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा…
Read More

मांडर विधायक ने विद्यालय में बच्चों को मिड डे मिल न मिल पाने पर की त्वरित कारवाई।

रांची//मांडर : मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर प्रखंड अंतर्गत करगे पंचायत के विभिन्न गाँवो का भ्रमण…