रांची : सिल्ली में नए साल के आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। 2022 के पहले दिन को लोगों ने जमकर स्वागत किया। सिल्ली मुरी के पार्क समेत पिकनिक स्पॉटों पर लोगों का भीड़ रहा। पार्कों में जहां बच्चों ने झूलों का आनंद लिया वहीं यूवाओं ने नए साल को अपने तरीके से मनाया।
स्वर्णरेख नदी, उरांव गाढ़ा नदी, हिरण पार्क समेत आसपास के पिकनिक स्थलों पर पिकनिक के लिये लोगों की भीड़ देखी गयी। इलाके के कई लोग पहले तारीख की खुशियां अन्य जगहों पर भी मनायी। दूर स्थानों पर कई लोग परिवार के साथ पिकनिक चले गये तो कुछ लोग लॉन्ग ड्राइव पर भी, वहीं दुकानदारों ने भी कहा कि लोगों की भीड़ नहीं होने के कारण उनको काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।