रामगढ़ : झारखंड पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। कल देर रात रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर कुजू थाना की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान के दौरान कुजू थाना की पुलिस ने ट्रक से लदा हुआ गांजा जप्त की है। पुलिस ने कुल 4 क्विंटल गांजा बरामद की है और पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार की है। रामगढ़ एसपी प्रभात ने बताया कि कल देर रात को सूचना मिली कि दो गांजा तस्कर ट्रक से लदा हुआ गांजा उड़ीसा से बिहार लेकर जा रहे हैं।
इसी सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों गांजा तस्कर से पूछताछ की जा रही है और अधिक से अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास की जा रही है। पूछताछ के क्रम में गांजा तस्कर ने पुलिस को बताया है कि उड़ीसा में भारी मात्रा में गांजा की खेती होती है और सस्ते दामों पर उपलब्ध हो जाता है। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इन गांजा तस्करों के इशारे पर और गांजा तस्करों की तलाश की जा रही है और पुलिस गांजा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।