Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

धर्म

हिंदू युवा संघ ने किया श्रीमद भागवत गीता का वितरण

रांची : चुटिया मंडल में 14 दिसंबर को श्रीमद भगवत गीता जयंती के उपलक्ष में हिंदू युवा संघ झारखंड प्रदेश द्वारा भगवत गीता वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस साप्ताहिक कार्यक्रम में 3100 प्रतियां बांटने का संकल्प लिया गया और विभिन्न मंडलों में इसका वितरण किया गया। हिंदू युवा संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा गली-गली व मोहल्ले-मोहल्ले जाकर श्रीमद्भगवद्गीता की प्रतियां बांटी गई। साथ ही इस महान ग्रंथ के विषय में लोगों को जागरूक भी किया गया।

आज हिंदू युवा संघ रांची महानगर द्वारा सभी 53 वार्ड में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। केंद्रीय संयोजक धीरेंद्र कुमार, रजनी आनंद, जोगेंद्र लाल, मोहित चोपड़ा, रंजीत राम, राजीव लाल, किशोर कुमार, राम रंजन यादव, प्रदीप चौधरी, तपन महतो, सूरज साव, गुड्डू साव, दीपक साहू, पंकज कुमार महतो, सुमित कुमार महतो, महावीर रजक, आनंद महतो, सूरज कुमार नायक ने ठाना है कि उनका उद्देश्य हर नवयुवक व हर नागरिक को भगवान श्री कृष्ण के ज्ञान से जोड़ने का है जिसके लिए श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ना है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi