खलारी थाना क्षेत्र के राय कोलयरी गोली कांड में घायल की रिम्स में हुई मौत

राँची : खलारी थाना क्षेत्र के राय कोलयरी गोली कांड में घायल स्वेता झा को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया था। लेकिन घायल स्वेता झा का आज रिम्स में निधन हो गया है। स्वेता पिछले कई दिनों से रिम्स में भर्ती थी और इलाज चल रहा था। आज सुबह स्वेता की मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

आपको बता दें कि पांच दिसम्बर की शाम को राय कोलियरी आवासीय कॉलोनी परिसर के एक घर मे गोली चलने से नाबालिग घायल हो गई थी। परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए पिपरवार क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था।

परिजन ने बताया कि घर में रखी पिस्टल को खिलौना समझकर देखने के दौरान गोली चल गई थी। जो सीधे युवती की आंख में लगी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त करने में जुटी है।पिस्टल कहां से आई, इसकी जांच मे पुलिस जुटी हुई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like