रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

लोहरदगा : जिले के कैरो में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद हुआ है। यह मामला जिले कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ का है जहां मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। बताया जाता है कि युवक का शव रात से ही रेलवे ट्रेक में पड़ा हुआ था। सुबह जब नगजुआ स्टेशन जा रहे यात्रियों की नजर इसपर पड़ी, जिसके बाद रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।

वहीं रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिलने के बाद रेलवे के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कैरो थाना व रेलवे पुलिस को दियाम जिसके बाद मौके पर पहुंची कैरो थाना पुलिस की टीम घटना स्थल से शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है.हालांकि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है या किसी ने हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंक दिया है यह अभी स्पष्ट नहीं सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मुसहर समाज के लोगों के घर तोड़कर रातों रात भागने पर किया गया मजबूर, उनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे भैरव सिंह

पलामू: पलामू के पांडू नामक क्षेत्र में जिहादियों द्वारा हिंदू समाज के अभिन्न अंग मुसहर समाज के लोगों…
Read More

बड़ी खबर चाईबासा: नक्सलियों का उत्पात जारी, प्रतिरोध सप्ताह के दौरान एयरटेल टावर को किया आग के हवाले

पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन द्वारा मनाए जा रहे प्रतिरोध सप्ताह के तहत हिंसक घटनाओं…
Read More

पूजा सिंघल की जमानत पर अब सुप्रीम कोर्ट में 2 जनवरी को होगी सुनवाई!!

रांची- मनी लांड्रिंग की आरोपित निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में…