ऑटो और बस में जोरदार टक्कर, ऑटो चालक की मौत, दो छात्र घायल

रांची : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में आज रात 8:00 बजे एक ऑटो और बस में जोरदार टक्कर हुई। जिसमें ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायल को रिम्स में भर्ती कराया गया जहां पर ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक ड्राइवर का नाम उमेश यादव है और वह डोरंडा इलाके के एजी कॉलोनी में रहता था। इस हादसे में 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायल छात्र डाल्टनगंज के रहने वाले हैं।

टाटीसिलवे थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में एग्जाम खत्म होने पर कुछ छात्र को अपने ऑटो में बैठाकर रांची की ओर जा रहा था। उसी समय यह हादसा उषा मार्टिन ब्रिज के ऊपर हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पीसीआर ने तीनों घायल को रिम्स में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई है। इस मामले की पुलिस फिलहाल जांच कर रही है और धक्का मारे बस की खोजबीन कर रही है। हालांकि पुलिस को यह जानकारी नहीं है कि बस कहाँ गई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पुनदाग के एलईडी गोदाम में शॉर्टसिर्किट की वजह से लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

राँची : पुनदाग थाना क्षेत्र में एक एलईडी गोदाम में शनिवार को भीषण आग गई थी। आग लगने…
Read More

बाल विवाह, दहेज हत्या, डायन प्रथा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जनता ने प्रशासन के साथ की बैठक।

गत रविवार दिनांक 9 अप्रैल को को खागा थाना अंतर्गत ग्राम आसन बनी में प्रशासन तथा जनता की…