आइआइटी दिल्ली में आयोजित Experience of Cities during Pandemic कार्यक्रम में शामिल हुईं आशा लकड़ा

नई दिल्ली : गुरुवार को रांची नगर निगम की महापौर मेयर डॉ. आशा लकड़ा नई दिल्ली स्थित आइआइटी में आयोजित पांचवे वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट में शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट की ओर से किया गया था। मेयर डॉ. आशा लकड़ा को इस कार्यक्रम में बतौर वक्ता आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम का विषय था, Experience of Cities during Pandemic.

संबंधित विषय पर मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम की ओर से कोरोना संक्रमण के दौरान किए गए कार्यों व अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कोविड-19 के दौरान प्रथम संक्रमित मरीज मिलने के पूर्व से ही रांची नगर निगम द्वारा 10% Sodium hypochloride Solution का निर्धारित मात्रा में छिड़काव किया जा रहा है। Container Zone/Mini Container Zone में वाटर टैंकर, फायर ब्रिगेड, फोगिंग मशीन व automounted sanitization उपकरण के साथ पूरे क्षेत्र को दिन में दो बार sanitize किया जा रहा है। इसके अलावा माइक्रो containment जोन में भी इसी प्रकार से कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा किसी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर 9431104429 जारी किया गया है।
यत्र-तत्र थूकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एनफोर्समेंट सेल को निर्देश दिया गया है।

कोरोना काल मे बेहतर कार्य करने के लिए सफाईकर्मी, चालक, कार्यालय के दैनिक भोगी चालक, एमपीएस, एमटीएस इंचार्ज, सुपरवाइजर व कार्यालय में कार्यरत अन्य कर्मी, सहायक, एनफोर्समेंट ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदेशपाल समेत संविदा पर कार्यरत कर्मियो को प्रोत्साहन राशि के तहत प्रतिमाह दो हजार रुपये दिए गए, ताकि उनका मनोबल न टूटे। इस कार्यक्रम में मुंबई एवं जयपुर महापौर भी उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गुरुकुल बच्चों में सकारात्मक एवं रचनात्मक ऊर्जा का संचार करती है- सीपी राधा रमण

सिल्ली: राज्य के राज्यपाल सीपी राधा रमण ने बुधवार को सिल्ली के कुटाम स्थित गुरुकुल में कृष्ण जन्माष्टमी…
Read More

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अमित रंजन ने दिव्यांग बच्चों को कराया भोजन

रांची: युवा समाजसेवी अमित रंजन के द्वारा संत माईकल स्कूल फॉर ब्लाइंड स्कूल में सुबह का नाश्ता और…
Read More

हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्यभर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण

रांची : हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्यभर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण जिला स्तर पर…
Read More

मैट्रिक परीक्षा के तुरन्त बाद स्कूल के सीलिंग का प्लास्टर बेंच पर टूटकर गिरा।

देवघर: पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतरर्गत खागा के राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय सरसा में बुधवार को बच्चों का…

गरीबों व असहाय लोगों के हक को मारने वाले सम्पन्न राशन कार्डधारियों पर उपायुक्त का चला डंडा

सम्पन्न 54 राशन कार्डधारियों पर 4566832 लाख रुपया जुर्माना, करवाई का निर्देश अयोग्य राशन कार्ड धारक 5 अप्रैल…