ABVP के नेतृत्व में मांडर कॉलेज के छात्रों ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

राँची : मांडर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर ABVP के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के कार्य बिना कोई को बाधा उत्पन्न किये महाविद्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया l उन्होंने एम ए के प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट में गड़बड़ी के सुधार करने की माँग के साथ-साथ कॉलेज लाइब्रेरी में किताबों की उचित व्यवस्था, छात्र छात्राओं के लिए वाईफाई की व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय, पार्किंग की व्यवस्था तथा अन्य शैक्षणिक समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया l

प्राचार्य ने उनकी माँगो को लेकर उनसे बात की तथा 10 दिसंबर तक सभी समस्याओं का समाधान करने की बात कही l वहीं छात्राओं का कहना है कि अगर 10 दिसंबर तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होता तो हमें महाविधालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने पर मजबूर होना पड़ेगा ।

इस आंदोलन में मुख्य रूप से ABVP मांडर नगर इकाई के नगर मंत्री आदर्श प्रसाद, नगर सह मंत्री उत्कर्षनंद तिवारी, विभाग संयोजक विजय खलखो, पम्मी कुमारी मंडल महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष विवेक सोनी, मंत्री पंकज कुमार, चंदन दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन _ शिल्पी नेहा तिर्की
Read More

हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन – शिल्पी नेहा तिर्की

“हाथ में संविधान, मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन है” – शिल्पी नेहा तिर्की डॉ.…
Read More

अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन रांची की लोकृति गुप्ता करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

रांची: महिला काव्य मंच की ओर से अंतरराष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन में झारखण्ड को प्रस्तुत करने हेतु रांची की…
Read More

जहानाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सचिव ने थाना प्रभारी के साथ की बैठक

जहानाबाद : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय में किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को…