पेट्रोल डीजल में टैक्स कटौती के लिए राज्य सरकार के विरुद्ध चलाया हस्ताक्षर अभियान

रांची : केंद्र सरकार ने बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम पर देशवासियों को राहत दी थी। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर पांच रुपए और डीजल दस रुपए की कटौती की थी। हालांकि राज्य सरकार भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की है।

पेट्रोल और डीजल के दाम और कम हों इसके लिए आज सिल्ली में पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर सिल्ली मंडल ने सिल्ली पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान पेट्रोल डीजल में टैक्स कटौती के लिए राज्य सरकार के विरुद्ध चलाया गया।

भाजपा जिला ग्रामीण के सिल्ली मंडल के मंडल अध्यक्ष विनोद प्रसाद साहू ने बताया कि झारखंड सरकार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स की कटौती नहीं कर रही है। झारखंड सरकार पेट्रोल और डीजल में टैक्स कटौती करके जनता को राहत प्रदान करें।

यह हस्ताक्षर अभियान दिन के ग्यारह से एक बजे तक चलाया गया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पंकज कुमार कार्यालय मंत्री शिवलाल महतो, पार्टी के वरिष्ठ सदस्य राजेश राय एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पुलिस लाइन में जेसीआई द्वारा निर्मित स्थायी शेड का एसएसपी ने किया उद्घाटन

राँची : जेसीआई राँची के युवा सदस्यों ने पुलिस लाइन में स्थायी शेड का निर्माण कराया. स्थायी शेड…
Read More

सिल्ली के नए थाना प्रभारी के रुप में लाल जी ने संभाला पदभार।

सिल्ली: सिल्ली थाना में नए प्रभारी लाल जी ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सिल्ली थाना के कर्मचारियों से…