Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

प्रशासन

पुलिस लाइन में वरीय पदाधिकारियों ने किया रक्तदान

रांची : पुलिस लाइन में सदर अस्पताल व एक निजी एनजीओ के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में राँची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, सिटी एसपी सौरभ और ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रक्तदान किया।

इसके अलावा 50 पुलिस पदाधिकारी व जवानों के द्वारा रक्तदान किया गया। वहीं वरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को रक्तदान करने हेतु अनुरोध किया गया है।

रक्तदान कर जीवनदान में अपना योगदान दें – एसएसपी

रक्तदान करने के बाद एसएसपी सुरेंद्र झा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान में हिस्सा लेकर जीवनदान में अपना योगदान दें। रक्तदान महादान है। एसएसपी ने कहा कि रक्तदान जीवनदान होता हैं। रक्त की एक बूंद किसी की भी जिंदगी बचा सकता हैं। रक्तदान करने से किसी तरह की शारीरिक कमजोरी नहीं होती है। लोगों से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi