सरकार का तानाशाही रवैया उजागर : भानु प्रताप शाही

रांची : भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने जेपीएससी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का तानाशाही रवैया उजागर हो गया है. उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि जब छात्र शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे, किसी ने भी पथराव नहीं किया था, तब आखिर उन पर लाठीचार्ज किसके आदेश पर किया गया. इससे सरकार के तानाशाही रवैया साफ जाहिर हो रहा है. और उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा छात्रों की मांगों के साथ है और सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ जोरदार आन्दोलन करेगी।

हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नविन जयसवाल ने कहा कि सरकार लाठी डंडे के बल पर छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है. कहा कि छात्रों की मांग जायज है और सरकार को चाहिए कि इस मामले पर पुनर्विचार करे।

लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच हो: लम्बोदर

आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा है कि छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए ऐसा कर रही है. कहा कि जेपीएससी को लेकर जो गड़बड़ी हुई है. उसे लेकर सरकार को आगे आना चाहिए और निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. जो पदाधिकारी इस गड़बड़ी में शामिल है इस पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
शिक्षा सब से बड़ा हथियार, समाजिक सरोकार ओर रोजगार भविष्य के लिए प्रदान करता है--- सुखदेव भगत।
Read More

शिक्षा सब से बड़ा हथियार, समाजिक सरोकार ओर रोजगार भविष्य के लिए प्रदान करता है— सुखदेव भगत।

लोहरदगा (सेन्हा): लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रांगण में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती…
Read More

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की मिली धमकी, पत्र भेजने वाले व्यक्ति ने की ये बड़ी मांग !!

रांची- शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की धमकी दी गयी है. उनके बोकारो स्थित आवास…
Read More

अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क 2022 पर कार्यशाला का आयोजन,देश के कई शहरों के तकनीकी विशेषज्ञों ने कार्यशाला में की शिरकत

रांची:29 जुलाई 2022 को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क पर एक कार्यशाला का…
Read More

गुजरात के 18वें CM के रूप में भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ, मेयर आशा लकड़ा भी हुई शामिल

गांधीनगर/गुजरात: रविवार को गांधीनगर सचिवालय के हेलिपैड ग्राउंड में गुजरात के 18वें CM के रूप में भूपेंद्र पटेल…

झारखंड में अब इन लड़कियों को भी मिलेगी साइकिल, होली से पहले हेमंत सरकार ने कर दिया बड़ा एलान!

हेमंत सरकार ने एक और खुशखबरी दे दी है। झारखंड के सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक स्कूलों में पढ़ने वाली…