पतरातू में बाइक सवार यूवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

रामगढ़ : पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरातू लेक रिजॉर्ट के मुख्य गेट के समीप आज ट्रक ने एक यूवक को रौंद दिया, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम रविकांत प्रसाद है और वह भुरकुंडा ग्लास फैक्ट्री के रहने वाले थे। मृतक रविकांत प्रसाद अपनी पैशन प्रो बाइक (जेएच24बी-0288) से रांची की ओर आ रहा था।

इसी दौरान लेक रिजॉर्ट मुख्य गेट के समीप पीछे से आ रहा ट्रक रविकांत को रौंदते हुए फरार हो गया। एलपी ट्रक (जेएच02एडब्लू- 5136) को पिठोरिया थाना पुलिस की मदद से पिठोरिया घाटी के सीमलबेडा में पकड़ लिया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लि‍या और थाना ले गई। घटना को लेकर पतरातू पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पूजा भंडार दुकान से पति पत्नी का फांसी से झूलता हुआ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो : जिले के चंद्रपुरा थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड में एक पूजा भंडार दुकान से पति-पत्नी का…
Read More

नदाग ओपी में पति पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश,जांच में जुटी पुलिस !!

रांची-  राजधानी रांची के पुनदाग ओपी इलाके में आज सुबह पति पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।…
Read More

हजारीबाग एस पी मनोज रतन ने स्वयं रक्तदान को लोगों को किया इस ओर प्रेरित

हजारीबाग: थैलेसीमिया डे के उपलक्ष्य में झारखंड पुलिस अकादमी के प्रांगण में मणि त्रिविधा शंकर एजूकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट…