पुनदाग के एलईडी गोदाम में शॉर्टसिर्किट की वजह से लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

राँची : पुनदाग थाना क्षेत्र में एक एलईडी गोदाम में शनिवार को भीषण आग गई थी। आग लगने से सारा रखा सामान जल कर राख हो गया है। बताया जा रहा है गोदाम में रखे करीब 80 लाख के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और स्टॉक रखे थे।सब आग में जलकर राख हो गए।घटना शॉर्ट सर्किट के वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

पुनदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी के समीप विनोद कुमार नाम के व्यक्ति के गोदाम में रात्रि करीब 2 बजे आग लग गई जिसमें इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक सामान था विनोद कुमार द्वारा बताया जा रहा है कि करीब 75 से 80 लाख की संपत्ति जल गई है काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग बुझाया है।

आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में अग्निशमन विभाग के चार वाहन मौके पर पहुंचे।इस दौरान उन्हें आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा. करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाया गया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

राजधानी राँची में छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बना सहेलियों को भेजा,फिर बुला किया दोबारा दुष्कर्म।

राँची: राजधानी राँची में 12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने पहले कॉल…
Read More

भाजपा नेता विजय सिंह के हत्या नीतीश सरकार अंतिम सांस लेगी : डॉ बीरेंद्र सिंह

बिहार: हम पार्टी के राष्टीय उपाध्यक्ष डॉ बीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा भाजपा नेता विजय सिंह भाजपा दोवारा…