नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर दी धमकी ,पोस्टर में दी धमकी मैनेज नहीं करने पर Ak 47 से गोली मार देंगे

रांची : चान्हो थाना क्षेत्र के हरा गांव में नक्सलियों ने एक धमकी भरा पोस्टर लगाया है. हाथ से लिखे इस पोस्टर को राम पाल सिंह के घर पर लगाया गया है. नक्सलियों द्वारा पोस्टर लगाकर धमकी देने के बाद पूरा परिवार दहशत में है . पोस्टर लगने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है .पोस्टर में लिखा गया है की फरमान नहीं मानने पर मार देने की धमकी दी गई है.

रांची के चान्हो के रहने वाले रामपाल सिंह को 2 अक्टूबर से व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार धमकी दे रहे थे . रामपाल सिंह नक्सलियों की धमकी से डरा हुआ था और पुलिस को सूचना नहीं दी थी .राम पाल सिंह के घर पर लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है की फरमान नहीं मानने पर अंजाम बुरा होगा और Ak 47 से गोली खाने के लिए तैयार रहो पोस्टर की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची है और पोस्टर को जब्त कर लिया है . फिलहाल पुलीस द्वारा इलाके में गहन छानबीन की जा रही है.मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिली है. पोस्टर को जब्त कर लिया गया है. यह किसके द्वारा लगाया गया है, इसकी सत्यता के बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रूपेश पांडेय मॉब लिंचिंग केस : 17 फरवरी को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा

राँची : भारतीय जनता पार्टी (राँची महानगर) द्वारा बरही, हजारीबाग में पिछले दिनों मॉब लिंचिंग के शिकार हुए…
Read More

वन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हाथी दांत बरामद, पांच गिरफ्तार !!

चाईबासा- पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हाथी के दांत बरामद…
Read More

आरपीएफ हटिया ने पकड़ा पटना-हटिया एक्सप्रेस में यात्रा करता फर्जी उपनिरीक्षक,भोजपुर बिहार का है रहनेवाला

हटिया: आज 28 मई को सुबह 8 बजे पटना-हटिया एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक फर्जी उप निरीक्षक…