श्री अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने ERSS, डायल 112 अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के संबंध में की समीक्षा बैठक:*

श्री अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के अध्यक्षता में आज दिनांक 04.04.2025 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आहुत की गई। इस बैठक में श्रीमती सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशि० एवं आधु०, झारखण्ड, श्री इन्द्रजीत माहथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०) राँची-सह-नोडल पदाधिकारी, सेन्ट्रल डेस्क डायल-112 राँची, श्री अमित रेणु, पुलिस अधीक्षक, अभियान, श्री हरविन्दर सिंह, पुलिस अधीक्षक, संचार एवं तक० सेवाएँ, झारखण्ड, श्री श्रीराम समद, अपर पुलिस अधीक्षक, सी०सी०आर०, राँची, श्री अमरदीप कुमार एवं राकेश कुमार यादव CDAC Ranchi के Facility Manager भौतिक रूप से तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री कलेश Joint Director CDAC एवं श्री बसील जोश Project Engineer CDAC ने भाग लिया।

बैठक के दौरान ERSS (Emergency Response Support System) के उद्देश्य एवं Dial-112 की सेवाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी। इसमें विशेष रूप से महिलाओं / बच्चों / वृद्धों को आपातकालिन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने के साथ-साथ एम्बुलेन्स / फायर बिग्रेड सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। Dial-112 के मद्देनजर आपतकालीन स्थिति में त्वरित सहायता पहुँचाने हेतु निम्नांकित निर्देश दिये गये :-

  1. अपराध, आग लगने, दुर्घटना, महिला उत्पीड़न, घरेलु हिंसा, बाल अपराध, मेडिकल इमरजेंसी जैसी सूचना Dial-112 पर मिलने पर त्वरित गति से कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
  2. प्रत्येक जिले में नोडल पदाधिकारी (पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी) Dial-112 की नियमित समीक्षा करेंगे एवं आपातकालीन सेवाओं को Dial-112 से जोड़ने हेतु वांछित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
  3. आम जनता के बीच Dial-112 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सार्वजनिक स्थल यथा-ऑटो रिक्शा/सिटी बस/महिला महाविद्यालय / बैंक / अस्पताल / ए०टी० एम०/कोचिंग सेंटर / विद्यालय आदि स्थानों पर वांछित कार्रवाई किया जाए।
  4. Dial-112 में हुए कार्रवाई के संबंध में सभी जिला के नोडल पदाधिकारी यथा-पुलिस उपाधीक्षक फीड बैंक लेना सुनिश्चित करेंगे।
  5. CDAC के पदाधिकारी ERSS (Emergency Response Support System) एवं Dial-112 की उपयोगिता को तकनीकि रूप से और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

Budget 2023: अभी तक बजट समझ नहीं आया? यहां जानें आपको क्या मिला? समझें महंगे-सस्ते का पूरा गणित

Budget 2023: केंद्रीय बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई आयकर व्यवस्था में आकर्षक प्रोत्साहन और…
Read More

सीएम के कार्यक्रम में हंगामे की कोशिश, उग्र युवाओं को डीसी-एसपी ने समझाया

हजारीबाग : सीएम हेमंत सोरेन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को हजारीबाग पहुंचे। इस दौरान सीएम…
Read More

शौर्य हत्याकांड का हुआ खुलासा मंगलवार को नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा तालाब से एक आठ वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया था। जिसका नाम शौर्य था। पुलिस ने इस बच्चे के मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। इस बच्चे का अपहरण फिरौती मांगने की नियत से किया गया था। लेकिन अपहरण के एक घंटे के भीतर ही हत्या कर दिए जाने की वजह से शौर्य के पिता राजू गोप से किसी तरह की फिरौती नहीं मांगी गयी। बच्चे की हत्या करने वाला उसका करीबी ही निकला। हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और गुरुवार को इस मामले का आधिकारिक खुलासा पुलिस करेगी।

किरायेदार रह चुका है संजू पांडाशौर्य की हत्या करने वाला उसका किराएदार रह चुका है। हत्या करने वाले…
Read More

आत्मसमर्पित व जेल से रिहा हुए उग्रवादियों की समस्याओं से अवगत हुए ग्रामीण एसपी, 18 उग्रवादी रहे मौजूद

रांची : पिछले एक दशक से रॉची जिला में आत्मसमर्पित, जेल से रिहा व जमानत पर मुक्त उग्रवादियों…
Read More

अपराध रोकना है तो समाज अपने क्षेत्र में नशाखोरी रोकेः एसएसपी

रांची : नशा मुक्त जागरूकता अभियान को लेकर झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के नेतृत्व…