उत्पाद निरीक्षक के साथ मारपीट करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

चतरा उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अभिषेक आनंद के साथ गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कुणाल गुप्ता सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा लमटा गांव का रहने वाला है। इस मामले में अवर निरीक्षक अभिषेक आंनद ने सदर थाना में एक मामला दर्ज कराई है। थाना को दिए गए आवेदन में अभिषेक आनंद ने बताया है कि चतरा पुराना पेट्रोल पंप के पास स्थित विदेशी शराब दुकान संख्या तीन में वह विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मियों के साथ दुकान के स्टॉक व नगद का मिलान व ऑडिट करने पहुंचे थे। मिलान के दौरान शराब विक्री के विरुद्ध एक लाख 20 हजार रुपए का अंतर पाया गया। दुकान कर्मचारी कुणाल गुप्ता के द्वारा बताया गया कि यह राशि उन्होंने मानदेय के रूप में रख लिया है। जब उनसे यह बताया गया कि दुकान की राशि मानदेय के रूप में नहीं रखा जा सकता यह नियम के विरुद्ध है। तब कुणाल गुप्ता ने उनके साथ ना सिर्फ गाली गलौज किया बल्कि उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। उनके साथ गए कर्मियों व अधिकारियों ने बीच बचाव कर उनकी जान बचाई। सदर थाना पुलिस ने अवर निरीक्षक के आवेदन के आधार पर युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

NTPC अधिकारी का मर्डर, रांची में फायरिंग, झारखंड में अपराधी निडर, जेल के अंदर से चल रहा खेल

झारखंड में इस समय अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम का मर्डर हो या…
Read More

मोरहाबादी में हुई घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल बख्शा नहीं जायेगाः मुख्यमंत्री

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को राज्य में…
Read More

डेढ़ करोड़ बीमा की राशि हड़पने की नीयत से पत्नी ने ही अपनी पति की कर दी हत्या !!

रांची- राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मंगलम अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी राकेश रंजन की…