Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

दुर्घटना

सिंचाई के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत

चान्हो : थाना क्षेत्र के करकट गांव में सिंचाई के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

घटना बुधवार की दोपहर लगभग 11:30 बजे की है। मृतकों में आठ वर्षीय प्रीतम मुंडा और छह वर्षीय दिनेश भगत हैं।

बताया जाता है कि गांव से लगभग एक किमी दूर सिंचाई के लिए किसी व्यक्ति ने एक गड्डा खोदा था, जहां गांव से तीन बच्चे बिना किसी को बताएं उस गड्ढे में नहाने चले गए थे। इसी बीच गहरे पानी में जाने से दो बच्चे डूबने लगे, दो बच्चों को डूबता देख तीसरा बच्चा ग्रामीणों को बुलाने के लिए गांव पहुंचा। जब तक ग्रामीण गांव से उस गड्ढे तक पहुंचकर दोनों बच्चों को बाहर निकालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हालांकि परिजन दोनों बच्चों को लेकर मिशन स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों की आकस्मिक मौत से गांव में गम का माहौल है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi