
पिस्कानगड़ी । नगड़ी थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र में हरही गांव के आसपास के जंगलों में जंगली हाथी पिछले एक सप्ताह से डेरा डाले हुए हैं सात जंगली हाथी के गांव के समीप आ जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल छा गया है जंगली हाथी दिन में जंगलों में रहते हैं जैसे ही शाम होने लगता है तो वह जंगल से निकलकर खेत की ओर आ जाते हैं जिससे किसानों को काफी क्षति पहुंच रही है किसान बहुल क्षेत्र हरही पुरियो सहित लगभग आधा दर्जन गांव के किसान इससे काफी परेशान हो गए हैं किसानों ने बताया कि कोई रात भर जगकर हाथी को भागते हैं और अपने खेतों में लगे फसलों की रक्षा करते हैं पर हाथी तो कुछ देर बाद फिर वापस आ जाते हैं जिसे हम लोग काफी परेशान हो गए हैंकिसानों ने वन विभाग एवं स्थानीय रांची जिला प्रशासन के उपायुक्त से इस क्षेत्र में क्षेत्र से जंगली हाथी को भगाने का आग्रह किया है ग्रामीण कहना है प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देगी तो आने वाले दिनों में नगरी प्रखंड कार्यालय में इस विषय को लेकर जमकर आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी ज़िम्मेदारी नगडी प्रखंड प्रशासन की होगी ग्रामीण किसानों ने यह भी कहा कि हाथी के द्वारा किये गए नुक़सान का आकलन कर मुआवज़ा राशि देने की माँग की है ।
